{"_id":"5886530f4f1c1bc37ecf4754","slug":"rpf-grp-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ-जीआरपी अलर्ट, चौकसी बढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ-जीआरपी अलर्ट, चौकसी बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जीआरपी-आरपीएफ को अलर्ट किया गया है। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए दोनों टीमों ने गश्त बढ़ा दी है। संदिग्धों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा स्टेशन पर तीसरी आंख को भी दुरुस्त किया गया है।
रेलवे बोर्ड ने गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। रविवार को खतौली रेलवे स्टेशन पर कालका पैसेंजर ट्रेन में संदिग्ध युवकों के मिलने की अफवाह से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद से आला अफसरों ने स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी को अलर्ट किया है।
वहीं, गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान के निर्देश दिए हैं। स्टेशन पर भीड़ पर भी पूरी नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी पल-पल की गतिविधियों को कैद किया जा रहा है।
विज्ञापन
खासतौर पर रात्रि के समय स्टेशन पर चौकसी रखने को कहा गया है। जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण अवतार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ चेकिंग को बढ़ाया गया है। आला अधिकारियों के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जीआरपी-आरपीएफ को अलर्ट किया गया है।