फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery by breaking lock of teacher's house

शिक्षिका के घर के ताले तोड़कर नगदी-जेवरात चोरी

Sun, 11 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Robbery by breaking lock of teacher's house
शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

खतौली। कस्बा स्थित तीर्थ कॉलोनी में चोरों ने शिक्षिका के बंद मकान के ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने से पहले आसपास के मकानों के दरवाजों में बाहर से कुंडी लगा दी गई। पीड़ित गृहस्वामिनी ने घटना की तहरीर दी है।

कस्बा स्थित तीर्थ कॉलोनी निवासी सुमन कस्बे के एक स्कूल में शिक्षिका हैं। शनिवार को शिक्षिका घर का ताला लगाकर बच्चों के साथ गांव मढ़करीमपुर निवासी बहन के यहां गई थी। देर रात बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर पूरा मकान खंगाल डाला। घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने आसपास के मकानों के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि कोई बाहर न निकल सके। रविवार सुबह सुमन के घर लौटने पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार बदमाश घर से दस हजार की नकदी, चार तोले सोने व आधा किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed