{"_id":"65b9603bdf57ed23080d223d","slug":"robber-carrying-a-reward-of-rs-10000-injured-in-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-115962-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिजनौर के लिए खास ...\nछपार - मुठभेड़ में दस हजार का इनामी लुटेरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिजनौर के लिए खास ... छपार - मुठभेड़ में दस हजार का इनामी लुटेरा घायल
Wed, 31 Jan 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने उससे बाइक व तमंचा बरामद कर चालान कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। बसेड़ा भोकरहेड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरान देर रात पुलिस की बाइक सवार दस हजार के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उससे बाइक व तमंचा बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
सोमवार रात बसेड़ा चौकी पुलिस भोकरहेड़ी मार्ग पर रजबहे के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। बसेड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह बाइक दौड़ा कर भागने लगा। उसकी बाइक रजबहे की पुलिया से टकरा कर गिर गई। पुलिस से घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के फायर करने पर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसकी बाइक, एक कुंडल, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम रूसब उर्फ सौरभ निवासी गांव सलेमपुर उर्फ फैजीपुर थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर बताया।
सीओ सदर राजू कुमार साव व प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर लुटेरा है। रामराज थाना पुलिस को लूट के दो मामलों में उसकी तलाश थी। उस पर 10 हजार का इनाम था। विभिन्न थानों में उस पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।