फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways did not get enough passengers in lockdown

लॉकडाउन में रोडवेज को पर्याप्त यात्री नहीं मिले

Sun, 14 Jun 2020 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Roadways did not get enough passengers in lockdown
लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बस स्टैडं पर सवारी के इंतजार में बस ड्राइवर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रविवार को शहर समेत जिले में रहे संपूर्ण लॉकडाउन का असर परिवहन विभाग पर देखने को मिला। आवागमन पर पाबंदी रहने से रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिल सकेे। जिसके परिणाम स्वरुप डिपो को करीब पांच लाख का घाटा हुआ।
विज्ञापन

लॉकडाउन खत्म होने से अनलॉक के पहले चरण में एक जून से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ था। दो सप्ताह बाद भी रोडवेज की बसों को पहले जैसी सवारी नहीं मिल रही है। अंतरराज्यीय बस सेवा भी नहीं चलने से यात्री कम आ रहे है। हालांकि अब यात्रियों ने कुछ गति पकड़ी है। डिपो के बेडे़ में शामिल 202 बसों में से करीब 80 बसों तक का संचालन होने लगा है। इसी बीच रविवार को अचानक प्रशासन ने जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया। जिसका असर रोडवेज की आय पर पड़ा। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि रविवार को देहात से यात्री नहीं आया। जिस कारण केवल 40 बसों का ही संचालन कराना पड़ा। बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, आगरा, कौशांबी मार्ग पर यात्री मिले, लेकिन बड़ौत, बुढ़ाना, शामली, बसेड़ा, पुरकाजी आदि देहात के मार्ग पर यात्री बेहद कम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed