फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways buses will run from today to Delhi-Dehradun

आज से चलेगी दिल्ली-देहरादून तक रोडवेज बसें

Thu, 08 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run from today to Delhi-Dehradun
आज से दिल्ली-देहरादून तक रोडवेज बसें चलेंगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराज्यीय रोडवेज बस सेवा बृहस्पतिवार से फिर शुरू करने के आदेश जारी हो गए हैं। इस संबंध में परिवहन आयुक्त धीरज शाहू और अपर प्रबंध निदेशक सरनजीत कौर ने भी सभी आरएम और एआरएम को दिल्ली और उत्तराखंड में बसों के संचालन के आदेश दिए हैं।

कोरोना संक्रमण के चलते दो माह से से रोडवेज की अंतरराज्यीय बस सेवा बंद थी। सात मई को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान की सेवाएं बंद कर दी गई थी। यूपी रोडवेज की बसें तब से प्रदेश में ही चल रही थी। जनपद में भी पुरकाजी बॉर्डर तक ही बसों का संचालन हो रहा था। दिल्ली-देहरादून, हरिद्वार, रुड़की तक भी सीधी बस सेवा नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रुड़की जाने तक ही दो बसें बदलनी पड़ती थी। उधर, दिल्ली के बजाए कौशांबी तक बसो का संचालन था। अब दिल्ली, देहरादून बसों के संचालन की अनुमति मिल गई है। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताय कि बृहस्पतिवार से दिल्ली कश्मीरी गेट, देहरादून, हरिद्वार-ऋषिकेश, रुड़की के लिए सीधी बस सेवाएं चलेगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अभी हरियाणा में बस संचालन की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed