फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways bus service started from district hospital to Haridwar

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Fri, 05 Jul 2024 05:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started from district hospital to Haridwar
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने जिला अस्पताल से हरिद्वार तक के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की है। अभी तक बसों का संचालन बस अड्डे से ही होता था। जिला अस्पताल से चलने वाली बसों में किराया भी कम रहेगा। अभी चार बसों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो के बस अड्डे से रोजाना दर्जनों रोडवेज बस पुरकाजी होते हुए हरिद्वार व देहरादून आदि स्थानों तक जाती है। अब परिवहन निगम अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल से भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि जिला अस्पताल से कई साल पहले तक रोडवेज बसों का संचालन होता रहा है लेकिन बीच में यह सुविधा बंद कर दी गई थी। अब एक बार फिर से इस सेवा को अधिकारियों ने शुरू किया है। अभी चार बसों का हरिद्वार के लिए संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का समय व पैसा बचेगा
यात्रियों को बस अड़्डे से रामपुर तिराहा तक पहुंचने में 25 मिनट लगते हैं। जिला अस्पताल से बस में वहां तक पहुंचने में दस मिनट का समय लगेगा। जिला अस्पताल से बस में यात्रा करने पर यात्रियों का किराए का पैसा भी बचेगा।


यह होगा किराया-

बस अड्डा----------जिला अस्पताल
छपार-32----------24
पुरकाजी-51----------43
रुड़की 97----------89
हरिद्वार-167----------161
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जिला अस्पताल से बसों का संचालन शुरू किया गया है। इन बसों का रुड़की रोड व आसपास बसी कालोनियों के लोगों को हरिद्वार मार्ग पर जाने में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed