फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways bus falls into ditch in purkaji

ऋषिकेश डिपो की बस खाई में गिरी, आठ यात्री घायल

Fri, 04 May 2018 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus falls into ditch in purkaji
खाई में पड़ी ऋषिकेश डिपो की बस। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी में उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली से ऋषिकेश जा रही बस नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आठ यात्री घायल हो गए। गंभीर घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। यात्रियों ने दुर्घटना के लिए चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन


दिल्ली-दून एनएच-58 पर दोपहर एक बजे उत्तराखंड राज्य परिवहन डिपो ऋषिकेश की बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों ने मदद की। घायलों को बस से निकाला गया। मुजफ्फरनगर निवासी बस चालक मनोज कुमार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि तेजी से चलती बस में ड्राईवर ने बोतल से पानी पिया, इसी बीच बस से उसका नियंत्रण हट गया। बस सुबह नौ बजे दिल्ली से ऋषिकेश के लिए चली थी। हादसा पुरकाजी कसबे के गांव हरैटी के पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल यात्रियों में विनय दूबे, संध्या नायक, यशवंत सिंह, एमपी की रीना, नेपाल का अमृत सिंह, राजस्थान के भीलवाड़ा का अमित, दिल्ली का विनय शामिल है, जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये चिकित्सालय भिजवाया। यात्रियों प्रमोद, अंकुर, नाजिम अहमद, मुनमुन ने बताया कि ड्राईवर की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।


सामने से हाइवे पर वाहन तेजी से आ रहे थे। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में बाकी यात्रियों को भी हल्की चोट लगी। बाद में परिचालक मुकेश कुमार ने यात्रियों को अन्य बसों के जरिए गतंत्व के लिए रवाना किया। इस संबंध में पुलिस को किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed