{"_id":"60e1f8ab8ebc3ee2215b55a5","slug":"road-accident-in-muzaffarnagar-two-youths-died-muzaffarnagar-news-mrt545875617","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो युवकों की मौत, एक की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो युवकों की मौत, एक की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
भोपा निवासी आबिद (23) सब्जी विक्रेता था। रविवार दोपहर आबिद किसी काम से बाइक से मुजफ्फरनगर आया था। यहां से घर लौटते समय जैसे ही वह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में शहर के भोपा रोड स्थित एक फैक्टरी के पास पहुंचा, अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। आबिद की करीब आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां शाम करीब 4.30 बजे युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।