फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RO plant to be used in water polluted village at Nirana

जल प्रदूषित गांव निराना में लगेंगे आरओ प्लांट

Tue, 30 Oct 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 30 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
RO plant to be used in water polluted village at Nirana
आरओ प्लांट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदूषण से जूझ रहे शहर से सटे गांव निराना में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निराना के आसपास के नौ उद्योगों को चिह्नित करते हुए गांव में आरओ प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में संबंधित उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सिखेड़ा क्षेत्र का गांव निराना औद्योगिक क्षेत्र में आता है, जिसके आसपास मीट प्लांट के साथ ही कई पेपर मिल व अन्य उद्योग हैं।
विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों द्वारा किए जा रहे अंधाधुंध जल दोहन के साथ ही प्रदूषित जल भूगर्भ में पहुंचाए जाने के चलते गांव निराना गंभीर जलजनित रोगों से जूझ रहा है। आलम यह है कि कई ग्रामीण कैंसर जैसी घातक बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अन्य गंभीर बीमारियों से त्रस्त हैं। ग्रामीणों द्वारा इस समस्या से बचाव के लिए हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति का गठन किया था, जिसके सचिव प्रवेश पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गांव की प्रदूषित आबोहवा के साथ ही ग्रामीणों के गंभीर बीमारियों से त्रस्त होने की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके चलते करीब पांच माह पूर्व शासन के आदेश पर गांव में मेडिकल शिविर लगाया गया था, जिसमें मेरठ से आई चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की थी। संघर्ष समिति के सचिव के अनुसार स्वास्थ्य जांच शिविर में कई ग्रामीण जलजनित बीमारियों से त्रस्त पाए गए थे, जिसके बाद शासन के आदेश पर प्रदूषण विभाग ने हरकत में आते हुए लखनऊ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जनपद की कई औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए थे। अब इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निराना के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की कवायद के तहत क्षेत्र के नौ उद्योगों को गांव में आरओ प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदूषण फैलाने के संबंध में क्षेत्र के कई उद्योगों के खिलाफ पहले ही लखनऊ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। अब क्षेत्र के नौ उद्योगों को निराना में आरओ प्लांट लगाने के निर्देश देते हुए इसके लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं - डीसी पांडेय, सहायक प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी।


इन उद्योगों को दिए गए नोटिस
- त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज, बिलासपुर, जौली रोड।
- अलनूर एक्सपोर्ट, जानसठ रोड।
- एनएस पेपर लिमिटेड, जानसठ रोड।
- महालक्ष्मी क्राफ्ट एंड टिश्यूज, जानसठ रोड।
- सिद्धेश्वरी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जानसठ रोड।
- शक्ति क्राफ्ट एंड टिश्यूज, जानसठ रोड।
- ओरिएंट बोर्ड एंड पेपर मिल, जानसठ रोड।
- गुलशन पॉलीएल्स, जानसठ रोड।
- केके डुपलेक्स, जानसठ रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed