{"_id":"69d00f6076ffec5ee307861d","slug":"rld-workers-are-angry-and-a-complaint-has-been-lodged-against-palsania-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-168514-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रालोद कार्यकर्ताओं के बीच गुस्सा पलसानिया के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रालोद कार्यकर्ताओं के बीच गुस्सा पलसानिया के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
बुढ़ाना। फुगाना थाने में तहरीर देते रालोद नेता। स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी के मामले में रालोद कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया के खिलाफ नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं ने पलसानिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जिले के विभिन्न थानों में प्रार्थना पत्र दिए हैं।
इसी कड़ी में सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता नई मंडी कोतवाली पहुंचे। इनमें सुधीर भारतीय, कूकड़ा के पूर्व प्रधान संजीव कुमार, अमित राठी, सोमपाल राठी और विकास कादियान शामिल रहे।
उन्होंने नई मंडी कोतवाली के एसएसआई को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायत में पलसानिया पर चौधरी चरण सिंह के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।