फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD leaders came out of jail after getting bail

जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए रालोद नेता

Fri, 15 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
RLD leaders came out of jail after getting bail
अदालत में इंसाफ की जीत हुई : सुधीर भारतीय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों के साथ हुए विवाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद रालोद नेता सुधीर भारतीय समेत अन्य आरोपी बाहर आ गए हैं। भारतीय ने कहा कि अदालत में इंसाफ की जीत हुई है। साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करा गया था। सत्य के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे रालोद नेता जेल से छूटे। इसके दौरान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, रालोद नेता कृष्णपाल राठी, माधोराम शास्त्री, विकास कादियान, संजय राठी समेत अन्य नेता जेल के बाहर पहुंच गए। उधर, रालोद कार्यालय पर दिनभर पार्टी के नेताओं का जमावड़ा रहा। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, मीरापुर से विधायक चंदन चौहान, मेरठ से पहुंचे डॉ. राजकुमार सांगवान समेत अन्य नेताओं ने सुधीर भारतीय और अन्य छात्र नेताओं से बातचीत कर प्रकरण की जानकारी ली। भारतीय ने कहा कि अदालत में इंसाफ की जीत हुई है। गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने किया लाठीचार्ज : भारतीय
रालोद नेता सुधीर भारतीय का कहना है कि सार्थक लाटियान को घेरकर अध्यापकों ने उसकी पिटाई की और गेट बंद कर लिया था। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को एक्शन लेने को कहा था, जिस पर पुलिस से बहस हो गई थी। एसएसआई सिविल लाइंस ने तहरीर देने को कहा, लेकिन इसी दौरान सीओ सिटी पहुंचे और लाठीचार्ज कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने रालोद पर गलत तरीके से टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed