फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rishikesh resident supervisor dies under suspicious circumstances

Muzaffarnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में ऋषिकेश निवासी सुपरवाइजर की मौत

Thu, 16 May 2024 04:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh resident supervisor dies under suspicious circumstances
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय जल आयोग भारत सरकार के ठेका कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुपरवाइजर अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिला। उन्हें उनके साथी कर्मचारी सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग ने शुक्रताल में गंगा व सोनाली नदी के पानी की नापतोल के लिए एक कंपनी को ठेका दिया हुआ है। इस कंपनी में उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी अमित घिड़ियाल सुपरवाइजर थे। वह शुक्रताल में पंजाबी धर्मशाला के निकट कमरा किराए पर लेकर अकेले रहते थे। जब बुधवार को वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनके साथी प्रीतम सिंह, देवेंद्र सिंह व एक संत उसके कमरे पर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। उनका शरीर नीला पड़ा हुआ था। आनन-फानन में अमित को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed