फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rishi Dayanand saved the country from hypocrisy and superstition: Guru Dutt

ऋषि दयानन्द ने देश को पाखंड और अंधविश्वास से बचाया: गुरुदत्त

Mon, 27 Jun 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rishi Dayanand saved the country from hypocrisy and superstition: Guru Dutt
संतोष विहार में संस्कार केंद्र अतिथियों को वैदिक साहित्य भेट करते गुरुदत्त आर्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर यज्ञ एवं सत्संग में वेदों के सत्य ज्ञान से युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आर्य समाज राष्ट्र भक्त संस्था है। ऋषि दयानंद ने वेदों की क्रांति से देश को अंधविश्वास, पाखंड से बचाया।
विज्ञापन

संतोष विहार में आयोजित यज्ञ में वेद मंत्रों से आहुतियां दी गई। जोधपुर से पधारे अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि मंडल को महर्षि दयानंद की कृति ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भेंट की गई। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आर्य समाज देश की एकता, अखंडता और वैदिक संस्कृति को समर्पित संस्था है। ऋषि दयानंद ने स्वराज के उद्घोष से आजादी आंदोलन में लाखों क्रांतिवीरों ने संघर्ष, त्याग और बलिदान दिया। बुराइयों के उन्मूलन को गांव-गांव में वेदों की ज्योति जलाई जाए। युवा यज्ञ, योग, गुरुकुल, वैदिक ज्ञान से जुड़े। वरिष्ठ अधिवक्ता पुखराज जांगिड़ ने कहा कि आर्य समाज से संस्कारों की प्रेरणा मिलती है। जय नारायण जांगिड़, सूरजमल जांगिड़, हस्ती मल डोयल, महेश मंगलाव ने विचार रखे। सोहन लाल सुथार, किशोरीलाल भदरेचा, निंबाराम जांगिड़, अथर्व भारद्वाज, हर्षवर्धन, देवांश जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed