फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Revenue recovery target

वसूली का लक्ष्य हासिल नहीं करने वाले अधिकारी नपेंगे            

Fri, 17 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 17 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Revenue recovery target
मीनाक्षी चौक से अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
राजस्व वसूली कम होने पर डीएम डीके सिंह ने नाराजगी जताई। चेताया कि लक्ष्य प्राप्त नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सबके कम वसूली पर जानसठ तहसीलदार को चेतावनी दी। डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व वसूली की समीक्षा की।
विज्ञापन


तहसीलदारों को मार्च के अंत तक सभी आरसी की वसूली करने के निर्देश दिए। कहा जो अधिकारी वसूली एवं रिकवरी के लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी तहसीलदार कम वसूली करने वाले अमीनों की सूची सोमवार को होने वाली बैठक में लेकर आए। साथ ही कहा कि सभी एसडीएम एवं तहसीलदार हर रोज कोर्ट में बैठ कर राजस्व वादों का निस्तारण करें।             
विज्ञापन

        
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएं            
मुजफ्फरनगर। बैठक में डीएम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान वृहद स्तर पर चलाने के निर्देश दिए। कहा कि इस अभियान में एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी,  ईओ नगर पालिका व पैरामिलेट्री फोर्स के साथ मिलकर अभियान की शुरुआत करें, जो भी कोई अतिक्रमण करते पाया जाए तत्काल कड़ी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाए। बैठक में एडीएम मनोज कुमार चौहान, सुनील कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह के अलावा सभी तहसीलदार, लीड बैंक मैनेजर शशि जैन आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी चौक से हटवाया मछली बाजार       
मुजफ्फरनगर। सूबे का निजाम बदलने का असर अफसरों पर भी दिखने लगा है। प्रशासन ने मीनाक्षी चौक से जैन डिग्री कॉलेज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर खुले में लगने वाली मीट की दुकानें हटवाईं। कुछ दिनों से लग रहे मछली बाजार को हटवाया। प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सड़क पर अतिक्रमण से यहां जाम की स्थिति रहती है।  
   
सरकार बदलने का असर प्रशासन पर दिखने लगा है। लंबे समय से चल रहे अतिक्रमण को हटाने की याद अचानक अफसरों को आ गई है। मीनाक्षी चौक से जैन डिग्री कॉलेज तक सड़क पर अतिक्रमण कर लगने वाली मीट की दुकानें और मछली बाजार शिकायत के बाद भी नहीं हट रहा था।


शुक्रवार को डीएम डीके सिंह के निर्देश पर एडीएम प्रशासन मनोज सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मीनाक्षी चौक का अतिक्रमण हटाने के बाद मेरठ रोड पर सड़क पर लगने वाली मीट की दुकानें और मछली बाजार हटवाया गया, जिन कबाड़ियों ने सड़क पर कटी हुई गाड़ियां डाल रखी हैं, उन्हें चेतावनी दी गई। इस अवसर पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट नईम अहमद, ईओ अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed