{"_id":"673de323c8133a04c00b7acf","slug":"results-locked-in-evms-mandate-on-23rd-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-134292-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नतीजे ईवीएम में बंद, 23 को जनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नतीजे ईवीएम में बंद, 23 को जनादेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में मतदाताओं का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। मतदान केंद्रों से कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाई गई। अब 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।
बुधवार सात से शाम पांच बजे तक सुबह विधानसभा के 151 मतदान केंद्र और 328 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया गया। रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल, सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना, बसपा प्रत्याशी शाह नजर और आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन समेत 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विधानसभा में मतदान को लेकर मिजाजुला असर रहा। कहीं प्रत्याशियों ने उत्साह दिखाया तो कहीं शाम तक रफ्तार सुस्त रही। दोपहर दो बजे के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार नजर आई। बुजुर्गों, दिव्यांगों और युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। विधानसभा में मतदाताओं ने 60 प्रतिशत मतदान किया। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरान किया। सीकरी पहुंचकर मतदाताओं की समस्याओं को सुना और समाधान कराया।
विज्ञापन
मीरापुर क्षेत्र में कमिश्नर मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी सहारनपुर अजय कुमार साहनी ने मीरापुर क्षेत्र में भ्रमण किया। सर्दी होने के कारण करीब दो घंटे सभी मतदान केंद्रों पर वोट प्रतिशत काफी कम रहा। मीरापुर क्षेत्र में मतदान केंद्र 33 व बूथ 83 व रामराज में 14 केंद्र व 23 बूथ बनाए गए थे।
इनसेट
इस तरह मीरापुर में पड़े वोट
समय मतदान/ प्रतिशत
09 बजे 13.01
11 बजे 26.18
01 बजे 36.75
03 बजे 49.06
05 बजे 60
इनसेट
शांतिपूर्ण रहा मतदान, मतगणना की तैयारी : डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। प्रशासन के अधिकारी दिनभर केंद्रों पर सक्रिय रहे। मतदाताओं की समस्याओं का समाधान कर मतदान सुचारु कराया गया। अब 23 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी।