Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resolve to carry forward the principles of Rishi Dayanand

Muzaffarnagar News: ऋषि दयानंद के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प

Mon, 13 Oct 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Resolve to carry forward the principles of Rishi Dayanand
गांव बहादुरपुर में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में मंचासीन स्वामी ओमानन्द, नरदेव मुनि।
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज बहादुरपुर के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन पर ऋषि दयानंद के सिद्धांतों, आदर्शों और नैतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। स्वामी ओमानंद परिव्राजक ने कहा कि देश के युवा वेद और शास्त्रों को पढ़ें और संस्कृत भाषा को अपनाएं।
विज्ञापन


बहादुरपुर गांव के आर्य समाज भवन में आयोजित युवा एवं राष्ट्र रक्षा सम्मेलन में स्वामी ओमानंद ने कहा कि अखंड राष्ट्र के लिए देश के नागरिकों को ईमानदार, पाखंड मुक्त और चरित्रवान बनना होगा। आचार्य डॉ. धीरज कुमार ने कहा कि शिक्षा का बढ़ता व्यवसायीकरण घातक है। बालक-बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था अलग-अलग करनी चाहिए। आहार, व्यवहार और दिनचर्या में सुधार लाएं। वेदों के अनुकूल जीवन बनाएं, तभी राष्ट्र बचेगा। स्वाध्याय, परमात्मा के ध्यान से आत्म बल बढ़ता है। बच्चों को आर्य समाज में लाएं, यज्ञ से जोड़ें।
विज्ञापन


भजनोपदेशक तरस पाल, सोमपाल आर्य, सुभाष रहे। ब्रजपाल ने देशभक्ति के प्रेरक भजन सुनाए। आचार्य गुरुदत्त आर्य का संदेश पढ़कर सुनाया गया। संयोजक मुनि नरदेव एवं कुसुमपाल ने सन्यासी और विद्वानों का सत्कार किया। योग प्रशिक्षक सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, डॉ जीत सिंह तोमर, आंनद पाल सिंह, अनूप सिंह आर्य, मुकेश आर्य , डॉ नरेंद्र, डॉ नीरज शास्त्री, सत्यवीर सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश्वर सिंह और संचालन राजकुमार आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed