{"_id":"5f4fe58c8ebc3e539940851d","slug":"report-on-protest-demonstration-in-sugar-mill-muzaffarnagar-news-mrt4993432116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में धरना प्रदर्शन करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में धरना प्रदर्शन करने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल में धरना प्रदर्शन करने पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर, भोपा। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर दस दिन पूर्व चीनी मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन करने पर मिल प्रशासन ने उनके खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के प्रधान प्रबंधक एसके सिंह, अवधेश कुमार व अजय कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त को अज्ञात लोगों की भीड़ चीनी मिल परिसर में पहुंची और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। आरोपियों ने खुद को किसान नेता बताते हुए भुगतान न होने पर आंदोलन करने की धमकी दी। मिल प्रबंधन ने आरोपियों को कोविड-19 के चलते धारा-144 लगी होने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। इसके चलते मिल कर्मचारियों में संक्रमण फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।