{"_id":"5ac66d674f1c1b051d8b4c8b","slug":"report-of-loss-of-buses-sent-to-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के नुकसान की रिपोर्ट आरएम को भेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के नुकसान की रिपोर्ट आरएम को भेजी
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाल में रोडवेज डिपो की चार बसों में हुए 12 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट आरएम को भेजी गई है। आरएम के माध्यम से नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। एससीएसटी एक्ट में बदलाव को लेकर सोमवार को भारत बंद को लेकर दलितों ने जबदस्त विरोध प्रदर्शन किया था।
मुजफ्फरनगर में हिंसा भड़क उठी थी। मेरठ और हापुड़ में भी जमकर उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया था। इसमें खतौली डिपो की एक रोडवेज बस को राजस्थान जाते समय फूंक दिया गया था। इसके अलावा तीन बसों में उपद्रवियों ने मेरठ में जबरदस्त तोड़तोड़ कर दी थी। बवाल में डिपो को करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इस दिन डिपो को होने वाली चार हजार रुपये की आमदनी भी घाटे में चली गई थी।
एआरएम रणजीत सिंह ने बताया सोमवार के दिन 10 बजे तक डिपो की 18 बसों को लेकर चालक रुट पर लेकर निकल चुके थे। उसके बाद बवाल हो गया। उपद्रवियों ने 4 बसों को नुकसान पहुंचा, जबकि 14 बसों को चालक व परिचालक अपनी सूझबूझ से उपद्रवियों से सुरक्षित बचाकर गंतव्य तक लेकर पहुंच गए थे। एआरएम ने बताया कि डिपो को हुए नुकसान की आंकलन रिपोर्ट तैयार कर आरएम को भेजी गई है। आरएम के माध्यम से ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
रक्षा के लिए अब व्यापारी करेंगे लट्ठ पूजन
भारत बंद के दौरान दलित समाज के प्रदर्शन हुई अराजकता को लेकर व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच के साथ ही दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। एलान किया कि अब वो भी अपनी आत्मरक्षा के लिए लट्ठ पूजन करेंगे।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में भारत बंद के दौरान शहर में मची अराजकता की निंदा की गई। आये दिन होने वाले ऐसे हिंसक प्रदर्शन और बलवे से व्यापारियों और उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने को लेकर चर्चा की गयी।
बैठक में तय किया गया कि व्यापारी अब एकजुट होकर ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर दंगाइयों और अराजक तत्वों से डटकर मुकाबला करेंगे। पुलिस प्रशासन के साथ रहेंगे। व्यापारियों का धर्म केवल व्यापार है, वो किसी जाति बंधन में नहीं बंधे हैं।
कारोबार छोटा हो या बड़ा, व्यापारी एक समान है। शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी तय किया गया कि अपनी और अपने प्रतिष्ठान की रक्षा के लिए एक-एक लट्ठ अपनी दुकानों में रखेंगे ताकि ऐसी स्थिति में अराजक तत्वों का मुकाबला किया जा सके। जल्द ही तुलसी पार्क में लट्ठ पूजन कार्यक्रम किया जाएगा।
बैठक में विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता, देवेंद्र चौहान, डॉ नितिन जैन, मुकेश गोयल, विजय कुमार, विवेक अग्रवाल, संजय मित्तल, अमित गोयल, ललित बंसल, आदित्य जैन, विजय कुमार, शशांक राणा, राजकुमार रहेजा, राजीव गर्ग, आशुतोष अरोरा, सन्मति जैन, वेदप्रकाश, शुभम शर्मा, मुकेश गोयल, हर्षित गर्ग, अमित वर्मा, अखिल सिंघल, सचिन मित्तल आदि मौजूद रहे।