{"_id":"614cc5868ebc3e09031cf8d5","slug":"report-filed-under-sc-st-act-on-six-people-including-the-block-chief-s-husband-devband-news-mrt5574422135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख पति समेत छह लोगों पर एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख पति समेत छह लोगों पर एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। घलौली के ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व ग्राम सचिव समेत चार नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामला 30 अगस्त का है। घलौली के ग्राम प्रधान मोनू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि पंचायत सचिव अवनीश शर्मा ने उसे फोन करके ब्लॉक कार्यालय में बुलाया था। शाम करीब छह बजे वह अपने गांव के रितिक व अमर के साथ ब्लाक कार्यालय पहुंचा तो आरोप है कि वहां खड़े ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि (पति) विजय, ग्राम पंचायत सचिव अवनीश कुमार शर्मा, अमित, योगेश उर्फ सोनू एवं दो अज्ञात व्यक्तियों ने देखते ही उसके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। आरोप था कि उक्त लोगों ने न सिर्फ उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया बल्कि पिस्टल व रायफल दिखाकर जान से मारने का भय भी दिखाया। पुलिस ने तहरीर देने के करीब तीन सप्ताह बाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, ग्राम सचिव समेत चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। रंजिश के तहत उन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रमुख पति के समर्थन में उतरा सर्वसमाज, सीओ को ज्ञापन सौंपा
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किए जाने के बाद सर्वसमाज के लोगों ने उनके समर्थन में सीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सीओ रजनीश उपाध्याय को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी पर झूठे आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया। इसलिए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर उसे निरस्त किया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान मोनू कुमार मात्र दो मतों से जीत कर आया है। उसकी पीटिशन भी एसडीएम न्यायालय में सुनवाई को दायर है। इसी रंजिश के चलते नाजायज दबाव बनाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कपिल त्यागी, जगमोहन, आशीष त्यागी, संदीप त्यागी, मनोज सिंघल, निसार अली, विनोद त्यागी, खारुन त्यागी, कुलदीप त्यागी, रविकांत और मंयक आदि रहे।