फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed for abetment to suicide on in-laws

मुजफ्फरनगर: ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Feb 2023 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Report filed for abetment to suicide on in-laws
गांव पीनना निवासी श्रवण की मौत के मामले में दर्ज कराया गया मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांव पीनना निवासी सितार सिंह ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उनके भतीजे श्रवण ने पत्नी, ससुर, सास व साले से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित ने बताया कि उनका भतीजा श्रवण शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में बच्चों साथ रहता था। सितंबर 2022 में उसका शव कमरे में लटका मिला। वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को नीचे उतारा गया था। देखने पर पाया कि घर में रखी एलसीडी व अन्य सामान भी गायब था। बाद में श्रवण की पत्नी व उसके परिजनों से सामान के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। आरोप रहा कि श्रवण की पत्नी आए दिन श्रवण के साथ झगड़ा करती थी। उसने अपने परिचितों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले श्रवण की पिटाई भी की थी। पत्नी बेबी व ससुर , सास व साले से परेशान होकर सितंबर 2022 में आत्महत्या की है। उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इसी के बाद उसने यह कदम उठाया। शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed