फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against two candidates for the post of member in distribution of sweets, saris and suits

Muzaffarnagar News: मिठाई, साड़ी व सूट बांटने में सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 May 2023 04:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Report filed against two candidates for the post of member in distribution of sweets, saris and suits
पुलिस ने मिठाई, साड़ी और सूट बांटने वाले चार युवकों को भी हिरासत में लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। निकाय चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए मिठाई का डिब्बा, झाडू, सूट और साड़ी बांटने वाले सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीकृत किया है। पुलिस ने मिठाई, साड़ी और सूट बांटने वाले चार युवकों को भी हिरासत में लिया।
बुढ़ाना के निकाय चुनाव में कई प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने व अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। मंगलवार की रात वार्ड नंबर पांच के आम आदमी पार्टी के सदस्य पद के प्रत्याशी इमरान की ओर से झाडू, मिठाई का डिब्बा बांटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर प्रत्याशी इमरान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर वार्ड नंबर चार के सदस्य पद के निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश शर्मा द्वारा अपने चार समर्थकों के साथ मिठाई का डिब्बा, साड़ी व सूट बांटने की सूचना पुलिस को मिली। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मौके से अंकुर, ऋषभ, प्रवीण व डब्बू को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से मिठाई के डिब्बे, सूट व साड़ी बरामद की। पुलिस ने चारों युवकों सहित निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश शर्मा के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया। सीओ विनय गौतम ने चेतावनी देते हुए कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने अथवा मतदाताओं को उपहार आदि देकर मतदान प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed