फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against three including the councilor of the municipality

सभासद के खिलाफ मुकदमा, फैला आक्रोश

Tue, 14 Apr 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three including the councilor of the municipality
सभासद हनिपाल के आवास पर एफआईआर का नोटिस चस्पा करता पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर पालिका के सभासद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के सभासद सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज उनके घरों पर एफआईआर की होम डिलीवरी करते हुए उसे चस्पा कर दिया। सभासद पर मुकदमा से नगर पालिका के अन्य सभासदों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रशासन का सहयोग नहीं करने का निर्णय लिया है।
मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के वार्ड 14 के सभासद हनिपाल के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही विपिन और सन्नी पर भी रिपोर्ट की होम डिलीवरी की गई। मुकदमा दर्ज होने से अन्य सभासदों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शहर के सभी सभासद लॉकडाउन के अंतर्गत व्यवस्थाएं बनाने में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, नरेश चंद मित्तल आदि का कहना है कि अपने वार्ड में राशन वितरण की व्यवस्था में सभासदों ने दिन-रात काम किया। जरूरतमंदों एवं श्रमिकों के चयन के लिए लगातार काम कर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। अपने वार्ड के निवासियों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए समझा रहे हैं। इसके बावजूद सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह बेहद गलत है। सभासदों ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर प्रशासन का सहयोग नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

स्टेनो ने खुद को किया क्वारंटीन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के स्टेनो गोपाल त्यागी ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को पालिकाध्यक्ष को जिला प्रशासन ने होम क्वारंटीन कर दिया है। वह अध्यक्ष के स्टेनो हैं और ड्यूटी के दौरान उनके साथ रहे हैं। इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्होंने स्वयं को 14 दिनों के लिए खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed