फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remembering Sant Ravidas, the procession came out with a lot of music

याद किए संत रविदास, गाजे-बाजे से निकली शोभायात्रा

Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Remembering Sant Ravidas, the procession came out with a lot of music
मुजफ्फरनगर में संत रविदास जंयती की शोभायात्रा का रंथ खीचकर शुभारंभ करते राज्यमंत्री कपिलदेव अग? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सतगुरु संत रविदास की जयंती जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संत के जीवन पर बनाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बैंड-बाजों के साथ सुरक्षा के बीच शोभायात्रा गुजरी। युवाओं से आह्वान किया कि सतगुरु के जीवन से प्रेरणा लें। सतकर्म करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शोभायात्रा टाउन पर एकत्र हुई। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुभारंभ किया। टाउनहॉल से श्रद्धा के साथ यात्रा रवाना हुई। झांसी की रानी, शिव चौक, सरवट चौराहे से होते हुए यात्राएं अपने-अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो गई। रैदासपुरी, मोहल्ला बारादरी, खादरवाला, कृष्णापुरी, केशवपुरी, बसंत विहार, दक्षिणी सिविल लाइन, सरवट समेत शहर के अन्य क्षेत्र के लोग यात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए। सुंदर झंाकियां और बैंड शामिल रहे। संयोजक मुनीश कुमार, पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ, विजय कैमरिक, कर्ण सिंह, संदीप कटारिया, राहुल, कुलदीप, राम, रवि, राजीव, सागर, कल्लू, प्रदीप बर्मन, हितेश आर्य, राजेश्वर दयाल, सोमदत्त, राहुल, शुभम, भारत, काका लाल, मनोज कुमार, कुलदीप एडवोकेट मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर भी संत को याद किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रवीण शर्मा, संजय गर्ग, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, तरूण पाल, मनोज पांचाल, श्रवण मोघा, मनुप्रिय मजदूर, संदीप कुमार, ललित कुमार और अमित कुमार गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्रीनलैंड स्कूल में मनाई गई जयंती
मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में संत रविदास की जयंती के अवसर पर वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुति देकर उनका जन्मदिन मनाया गया। आचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, यजमान कुमारी खुशी सैनी व कनक रही। प्रबंधक मुनेश देवी, अंकुर मान ,प्रधानाचार्य श्रीमती सुदेश रानी ,संगीता, सोनिका, सोनाक्षी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचन सिंह कॉलोनी में याद किए गए रविदास
मुजफ्फरनगर। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास 645 वा जयंती को बचन सिंह कॉलोनी गली नंबर दो में मनाई गई। सुबह हवन ओर भंडारे का आयोजन किया गया। सुरेश चंद, रमेश नेहरा, गोपाल सिंह एडवोकेट, ताराचंद, नंदकिशोर सीमार, देवेंद्र मास्टर, गौरव बर्मन , अंतराम कटारिया, डॉ. हरिराम कटारिया, रामवीर विक्रम सिंह, कविराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed