फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Religion Parliament in Meerapur

संत सम्मेलन में बच्चों को संस्कारित करने पर जोर

Tue, 23 Mar 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Religion Parliament in Meerapur
मीरापुर में धर्मसंसद में मंचासीन संत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संत सम्मेलन में बच्चों को संस्कारित करने पर दिया जोर
विज्ञापन

मीरापुर। अखिल भारतीय जगदगुरु शंकराचार्य विद्वत मंडल के तत्वावधान में सोमवार को माहेश्वरी धर्मशाला में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संतों ने समाज के लोगों से अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। बालिकाओं की शिक्षा पर भी संतों ने विशेष बल दिया। संतों ने कहा कि शिक्षा के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है। शिक्षित होकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं
सोमवार को धर्म संसद में संतों ने कहा कि भगवान का भजन ही इस भवसागर से मानव को पार लगा सकता है। संतों ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों को आगे आना होगा। जरूरतमंदों की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। सामर्थ्य लोगों को सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। जगदगुरु कृष्ण स्वरूपानंद, दिव्यानंद ब्रह्मचारी राज राजेश्वरी, मुरारी स्वरूप ब्रह्मचारी, जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी नलिनानंद महाराज, बाबा मनोहर नाथ, महा मंडलेश्वर कमलेशानंद महाराज आदि मौजूद रहे। संचालन अनीता शर्मा ने किया। आयोजक अनिरुद्ध वत्स वेदपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। पंडित कीर्तिभूषण शर्मा, विनोद कुमार, कृष्णमोहन शर्मा, वासुदेव शर्मा, शिवकुमार भगत, वैभव भगत, राधेश्याम शर्मा और प्रियकांत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव का आयोजन
छपार। क्षेत्र के गांव बसेड़ा स्थित जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में सोमवार को अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने छात्र-छात्राओं को देश की आजादी और आजादी दिलाने में योगदान करने वाले शहीदों के विषय में जानकारी दी। शिक्षक विपिन त्यागी, विजयपाल सिंह, जोगेंद्र कुमार, योगेश व भावना का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed