फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Record settlement of cases in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का रिकार्ड निस्तारण

Sun, 14 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Record settlement of cases in National Lok Adalat
राष्टीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों का प्रयास रहा सफल
विज्ञापन

02 लाख 40 हजार 829 वादों का निस्तारण किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड दो लाख 40 हजार 829 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व और बैंकों के मामले अधिक है। पति-पत्नी के आपसी विवाद, मोटर दुर्घटना के वाद भी लोक अदालत में निपटाए गए।
न्यायालय परिसर में लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज चवन प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आम जनता को सस्ता, सरल, त्वरित और सुलभ न्याय देना है। लंबे समय से मुकदमों में उलझे लोगों को इन मुकदमों से मुक्ति देना है। नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया कि लोक अदालत में 12 वर्ष पुराने तक मामले निपटे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव मयंक जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल दो लाख 40 हजार 829 मामलों का निस्तारण हुआ। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मलखान सिंह ने कुल 135 मामलों का निस्तारण किया। सात करोड़ 27 लाख की राशि प्रतिकर के रूप में दिलाई। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सत्यानंद उपाध्याय ने 92 प्रकरण निस्तारित कराए। जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों ने 19272 प्रकरणों का निस्तारण किया। भारत संचार निगम लिमिटेड के ओर से 37 मामलों का समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। बैंकों की ओर से 1267 ऋण संबंधी मामले निस्तारित किए गए। 11 करोड़ 51 लाख रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में आने वाले समस्त वादकारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोविड वैक्सीनेशन के साथ ही भोजन की व्यवस्था भी रही। कई दिव्यांगजनों को बैसाखी एवं वृद्धजनों को स्मार्टकेन भी प्रदान की गई। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम जय सिंह पुंडीर, भारतीय स्टेट बैंक के आरएम दिग्विजय शर्मा, जिला बार के अध्यक्ष वसी अंसारी, सिविल बार के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, महासचिव सुनील कुमार मित्तल के अलावा जिला एवं सिविल बार के पदाधिकारी और सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed