फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rawa Rajput Samaj said that if there is no ministry then there is no vote

Muzaffarnagar News: रवा राजपूत समाज ने कहा कि मंत्रालय नहीं तो वोट नहीं

Thu, 24 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rawa Rajput Samaj said that if there is no ministry then there is no vote
खतौली में रवाराजपूत बिरादरी की बैठक में दो पक्ष भिड़े। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- 27 गांवों के रवा राजपूत बिरादरी के गणमान्य लोगों की हुई बैठक
विज्ञापन

- खतौली उप चुनाव को लेकर आज सीएम से करेंगे मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। विधानसभा के उप चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल हो रही है। रवा राजपूत समाज के लोगों की बैठक में एलान किया गया कि अगर मंत्रालय नहीं तो वोट नहीं। तय किया गया कि प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लखनऊ में सीएम से मुलाकात करेगा, इसके बाद अंतिम फैसला होगा।
जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में करीब 27 गांवों के रवा राजपूत बिरादरी के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। समाज के निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने या भाजपा के पक्ष में बैठाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान 11 लोगों की कमेटी बनाई गई। कमेटी में अतर सिंह, सुनील कुमार, दुष्यंत, राजवीर टीटू, सुशील रूकनपुर, ब्रजपाल सिंह, नरेश, बिट्टू तिगाई, प्रवीण सठेड़ी, जयपाल सिंह, राजपाल मुबारिकपुर रहे।
विज्ञापन

कमेटी ने निर्णय दिया कि समाज का प्रत्याशी चुनाव में खड़ा रहेगा। इस मामले को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जाएगा। अगर मुख्यमंत्री समाज के व्यक्ति को मंत्री का दर्जा देते है, तो समाज के लोग भाजपा के समर्थन में मतदान करेंगे। यदि उनकी मांग स्वीकार नहीं की जाती तब वह अपने निर्दलीय प्रत्याशी को ही मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे। अध्यक्षता मुरारी लाल और संचालन सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मनेाज चेयरमैन, प्रवेश लठूरे, सुशील लाडपुर, पिंकी पूर्व प्रधान, नवीन चंदवंशी, बिट्टू ठाकुर, डॉ रविंद्र सिंह, विनोद, अरुण चैहान, राहुल तवंर, रमेश मास्टर, राजेश, राजपाल सिंह, विकास मास्टर, ब्रजपाल सिंह, सुनील प्रधान, लक्ष्मण सिंह, सोनू उर्फ रूकेश आदि शामिल रहे।

सभा के बीच में हुआ हंगामा
समाज के एक व्यक्ति ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पद और जिला पंचायत सदस्य पद को दरी बिछाने वाला बताया। इस पर बैठक में मौजूद जिला पंचायत सदस्य मनोज लौहड्डा नाराज हो गए। दोनों ओर से लोग आमने सामने आए गए और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। हंगामा बढ़ते देख जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed