फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raw road checkpoint charge line spot

कच्ची सड़क चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Tue, 02 Jun 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Raw road checkpoint charge line spot
कच्ची सड़क चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के कच्ची सड़क चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र राव को एसएसपी अभिषेक यादव ने मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया। एसआई सुरेंद्र राव गत 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्चाओं में आए थे। बवाल के दौरान मदीना चौक पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया, तत्कालीन एसओ समयपाल अत्री सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मकान में बंद कर आक्रोशित भीड़ ने कातिलाना हमला करने का प्रयास किया था। एसआई सुुरेंद्र राव भी उस दौरान कुछ मीडियाकर्मियों के साथ एक मकान में फंस गए थे, जिन्होंने हिंसक भीड़ से बचाकर सभी को सकुशल बाहर निकाला था। मंगलवार को एसएसपी ने एसआई सुरेंद्र राव को लाइन हाजिर करते हुए उनके स्थान पर सिविल लाइंस थाने से एसआई अनित यादव को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। एसआई को लाइन हाजिर किए जाने पर एसएसपी का कहना है कि विभागीय कार्रवाई के तहत उसे लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed