फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raw house collapsed in rain in Nirana, seven injured

बारिश में कच्चा मकान गिरा, सात परिजन घायल

Wed, 28 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Raw house collapsed in rain in Nirana, seven injured
तितावी क्षेत्र में बारिश से गिरी मकान की छत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
निराना में बारिश में कच्चा मकान गिरा, सात घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ सिखेड़ा। जिले में मंगलवार शाम से लेकर बुधवार शाम तक हुई बारिश में कई गरीबों के आशियान ढह गए, जिसमें कई ग्रामीण घायल हुए। सिखेडा के निराना गांव में एक श्रमिक का पूरा कच्चा मकान गिरने से दंपती समेत सात परिजन गंभीर घायल हो गए। एसडीएम सदर ने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना तथा शासन की ओर से मदद का आश्वासन दिया।
निराना गांव निवासी शमशाद श्रमिक है। उनका मकान कच्चा था। बारिश के चलते मंगलवार रात में मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में शमशाद उसकी पत्नी कनीज, बड़ा बेटा जावेद पुत्रवधू शाईस्ता के अलावा पुत्री नर्गिस, छोटे बेटे कादिर व आवेश घायल हो गए। ग्रामीणों ने सिखेड़ा पुलिस को खबर कर उन्हें मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दंपती और उसकी पत्नी कनीज को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना। उन्होंने मकान बनवाने के लिए 90 हजार रुपये, राशन और नि:शुल्क उपचार का आश्वासन दिया। उन्होंने राजस्व कर्मियों ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में श्रमिक अर्जुन की मकान की कच्ची छत गिर गई। हादसे में अर्जुन उसकी पत्नी सोनिया और बेटी शिवांगी घायल हुए है। नई मंडी कोतवाली के गांव बागोवाली में भी दो ग्रामीणों की छत गिरने से काफी नुकसान हुआ। हादसे में दो ग्रामीण घायल हुए है।
विज्ञापन

भोपा में चार मकान गिरे
भोपा। बारिश के चलते तिस्सा वह रहकड़ा में चार लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बुधवार सुबह तिस्सा की सरवती के कच्चे मकान की छत गिर गई। सामान भी बेकार हो गया। छत के मलबे की चपेट में आने से उसका बेटा जाबिर 15 वर्ष घायल हो गया है। तिस्सा के ही शीशपाल के मकान की दीवार गिर गई। उसकी पत्नी राजकुमारी के पैर में चोट आई है। रहकड़ा में शिवकुमार का कच्छा मकान गिर गया। परिजन बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तितावी में मकान गिरने से दंपती घायल
तितावी। गांव नंगला नूनाखेड़ा में बारिश में प्रमोद का मकान गिरने से प्रमोद और उसकी पत्नी सुनीता घायल हो गए। मकान में दबने से घरेलू लाखों का सामान नष्ट हो गया। जागाहेड़ी में अरुण के मकान की छत गिरने से एक महिला घायल हो गई। तितावी में कमल, राजेेश और नवीन की छत गिरने से काफी नुकसान हुआ है।

उधर, चरथावल में बुधवार को निर्धना गांव में खादिम के मकान की छत गिरने से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़ कर मलबे में दबे लोगों को निकाला। कई सदस्यों के गुम चोट है। जबकि मलबे में दबने से अजीम और खुर्शीद घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, कस्बे के मुर्दापट्टी में एक कच्चे मकान का छप्पर गिर गया। जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है।

तितावी क्षेत्र में बारिश से गिरी मकान की छत।

तितावी क्षेत्र में बारिश से गिरी मकान की छत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली के मौहल्ला सददीकनगर में मकान की छत गिरने से बेघर हुआ परिवार।

खतौली के मौहल्ला सददीकनगर में मकान की छत गिरने से बेघर हुआ परिवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा क्षेत्र के गांव रहकडा में बारिश के दौरान गिरी मकान की दीवार।

भोपा क्षेत्र के गांव रहकडा में बारिश के दौरान गिरी मकान की दीवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा के तिस्सा गांव में मकान की छत गिरने की घटना में घायल महिला।

भोपा के तिस्सा गांव में मकान की छत गिरने की घटना में घायल महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा के तिस्सा गांव में मकान की छत गिरने की घटना से सहमा परिवार।

भोपा के तिस्सा गांव में मकान की छत गिरने की घटना से सहमा परिवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed