{"_id":"6432b04dda40f586eb0a2f18","slug":"ravindra-became-the-district-president-of-secondary-teachers-association-muzaffarnagar-news-c-14-1-184818-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रविंद्र बने माध्यमिक शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रविंद्र बने माध्यमिक शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। रविंद्र कुमार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
इस्लामिया इंटर कॉलेज में बैठक प्रदेश अध्यक्ष यशपाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक मौजूद रहे। जय भारत इंटर कॉलेज छपार के प्रवक्ता रविंद्र कुमार को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी को सहयोग के रूप में ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक सुनील कुमार, भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मदौड़ के अध्यापक डॉ. दिनेश कुमार, पवन कुमार, योगेश कुमार को नियुक्त किया गया।
रविंद्र कुमार ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी गई। इस मौके पर बाकर हुसैन, विजय पाल सिंह, राजू माल्या, हरेंद्र कुमार, दीपक पालीवाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।