फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ravidas statue damaged, accused caught

Muzaffarnagar News: रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, आरोपी पकड़ा

Wed, 07 Jun 2023 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Ravidas statue damaged, accused caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। गांव बरला की एक युवक ने रविदास मंदिर में लोहे की छड़ मारकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मोहल्ले के लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
गांव बरला की दलित बस्ती में संत रविदास का निर्माणाधीन मंदिर हैं। उसमें संत रविदास की प्रतिमा स्थापित हैं। मंदिर के पास में ही रहने वाला आशु बुधवार को हाथ में लोहे की छड़ लेकर मंदिर में घुस गया प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोग देखते रहे। उसे रोकने की किसी न हिम्मत नहीं की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। लोग प्रतिमा को शुक्रताल गंगा में विसर्जित करने के लिए ले गए हैं। इसके बाद दूसरी प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि युवक मनोरोगी है। एक माह पूर्व ही उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला किया था। कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया हैं। प्रभारी निरीक्षक अमर पाल शर्मा का कहना है कि अभी लोग प्रतिमा लेकर विसर्जन करने गये है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed