{"_id":"69bb02c0d3c7779cc50cece5","slug":"rasulpur-and-bijopura-winners-in-kabaddi-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-167332-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कबड्डी में रसूलपुर व बिजोपुरा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कबड्डी में रसूलपुर व बिजोपुरा विजेता
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता खिलाड़ी और अतिथि : खेल विभाग
मुजफ्फरनगर। बुधवार को जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। रसूलपुर और बिजोपुरा की टिम विजेता रही।
जिला ओलंपिक संघ के सचिव रामपाल सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जूनियर बालिका वर्ग में रसूलपुर की टीम का मुकाबला काकड़ा की टीम से रहा। इसमें रसूलपुर की टीम विजेता और काकड़ा की टीम उपविजेता रही।
जूनियर बालक वर्ग में बीजोपुरा की टीम का मुकाबला मुजफ्फरनगर स्टेडियम की टीम से रहा। इसमें बिजोपुरा की टीम विजेता और मुजफ्फरनगर स्टेडियम की टीम उपविजेता बनी। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कुमारी अनु ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव और उप क्रीड़ा अधिकारी कुमारी पूनम बिश्नोई ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन राजीव कुमार ने किया। इस मौके पर अनुज कुमार, प्रदीप कुमार , मनीष शर्मा, सुशील कुमार, बालिंदर सिंह, शमशाद, गौरव मौजूद रहे।