{"_id":"624b30e783468e7414341e62","slug":"rashmi-mohan-and-simi-sharma-won-the-women-s-doubles-final-muzaffarnagar-news-mrt583172162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रश्मि मोहन एवं सिमी शर्मा ने जीता महिला डबल्स का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रश्मि मोहन एवं सिमी शर्मा ने जीता महिला डबल्स का फाइनल
विज्ञापन
सर्विस क्लब में आयोजित टेनिस टूर्नामेंट में सम्मानित महिला खिलाड़ी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मि मोहन एवं सिमी शर्मा ने जीता महिला डबल्स का फाइनल
मुजफ्फरनगर। डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में महिला डबल्स का फाइनल चंडीगढ़ की रश्मि मोहल और करनाल की सिमी शर्मा की जोड़ी ने जीत लिया। सिंगल्स पुरुष के 50 वर्ष की आयु वर्ग में नरेंद्र कंकरिया ने फाइनल में जगह बना ली है।
आयोजक अमित प्रकाश और सचिव विजय वर्मा ने बताया कि सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर खेली जा रही प्रतियोगिता में राउंड रोबिन में अंकों के आधार पर सोमवार को महिला डबल्स में रश्मि मोहन एवं सिमी शर्मा की टीम ने 6-0, 6-2 से फाइनल जीत लिया। मिक्स डबल में सिमी शर्मा व दिलीप मोहंती की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
35 प्लस आयु वर्ग के सिंगल के मुकाबले में रंजीत ने 6-1, 6-1, यानिक नेलोर्ड ने 6-3, 6-4, रेभस्कर ने 6-2, 6-1, मंडोर ने 7-6 6-4 से मैच जीते। महिला वर्ग में प्रियंका मेहता ने पूनम शर्मा को हराया। 45 प्लस आयु वर्ग में कुंवर अविनाश ने 6-3, 3-6,10-6, कमरुद्दीन खान ने 6-1, 2-6, 10-2 दो से अपने मैच जीते। 50 वर्ष आयु में नरेंद्र कंकरिया ने 6-3, 4-6, 10-7 से अपना मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई । जबकि 55 प्लस आयु वर्ग में अमित सिंघल ने अनिल कुमार को 7-5, 4-6, 10-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
अजीत ने डॉ. देवेंद्र मलिक को हराया
60 प्लस आयु वर्ग में अजीत भारद्वाज ने डॉ. देवेंद्र मलिक को 6-4 व 6-1 से, आशीष सेन ने दिलीप को 6-1 6-3 से और पवन जैन ने अनिल एवं को 6-2 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
गर्मी भी ले रही खिलाड़ियों की परीक्षा
खिलाड़ियों को गर्मी से भी मुकाबला करना पड़ रहा है। सुबह 11 बजे के बाद अधिक गर्मी होने के कारण खिलाड़ी परेशानी झेल रहे हैं।