फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape accused Pradhan's house raided

दुष्कर्म के आरोपी प्रधान के घर दबिश

Sat, 19 Nov 2022 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
Rape accused Pradhan's house raided
पुरकाजी। गांव फलौदा के प्रधान की पुलिस को दुष्कर्म के मामले में तलाश है। प्रधान की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह मिल नहीं पाया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्घ ने बताया कि गांव झबरपुर के एक मकान में 16 अक्तूबर को गांव फलौदा के प्रधान संत लाल को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ पकड़ लिया था। प्रधान की पिटाई की वीडियो वायरल हुई थी। महिला ने अगले दिन पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर छेड़छाड़ कर मारपीट करने का आरोप लगाकर मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने नामजद रविंद्र और छोटन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। कोर्ट में बयान कराने पर पीड़ित महिला ने प्रधान संत लाल पर दुष्कर्म करने और मकान स्वामी पिरथी सिंह निवासी गांव झबरपुर पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। बताया कि आरोपियों के घर पर कई बार दबिश दी है। दोनों आरोपी घर पर नहीं मिले। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed