{"_id":"6abe453c5c2913992a0a2677","slug":"ranked-first-in-the-muzaffarnagar-division-for-mobile-medical-units-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-182025-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोबाइल मेडिकल यूनिट में मुजफ्फरनगर मंडल में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोबाइल मेडिकल यूनिट में मुजफ्फरनगर मंडल में अव्वल
विज्ञापन
- दो मोबाइल मेडिकल यूनिट से 3034 मरीजों की ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मोबाइल मेडिकल यूनिट से ओपीडी कर मरीजों को उपचार दिलाने के मामले में जनपद मंडल के तीनों जनपदों में आगे रहा। अलग-अलग स्थानों पर घूमकर दो एमएमयू यानी मोबाइल मेडिकल यूनिट ने एक माह के दौरान 3034 मरीजों की ओपीडी की। प्रतिदिन का औसत 49 मरीजों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना रहा।
मंडल अनुश्रवण पुस्तिका में जिले को 100 प्रतिशत अंक मिले। जनपद में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हैं। यह यूनिट एक तय रूट और एडवांस टूर प्रोग्राम के तहत गांवों, स्कूलों एवं बस्तियों का दौरा करती है। जहां पंजीकरण के बाद मरीजों को परामर्श देकर दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एक से 31 अगस्त तक 3034 मरीजों की ओपीडी की। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 942 लैब टेस्ट किए गए।
बताया कि सहारनपुर में अगस्त के दौरान तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट से 4094 मरीजों की ओपीडी, 800 लैब टेस्ट और 7660 दवाइयों का वितरण दर्ज हुआ। शामली में 3074 मरीजों की ओपीडी एक हजार लैब टेस्ट और 3793 दवाइयों का वितरण किया गया। तीनों जिलों की मोबाइल मेडिकल यूनिट का क्रियाशीलता शत-प्रतिशत रही।