फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSNL Pensioners' Association holds protest at telephone exchange premises.

Muzaffarnagar News: बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन का टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2026 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
BSNL Pensioners' Association holds protest at telephone exchange premises.
- बिना वाउचर मिलने वाले मासिक मेडिकल भत्ते को बंद करने का जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन ने पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में प्रदर्शन दिया। बिना वाउचर मिलने वाले मासिक मेडिकल भत्ते को बंद करने के आदेश का सभी ने विरोध जताया।

बीएसएनएल पेंशनर्स की एआईबीडीपीए एवं एसएनपी डब्ल्यूए एसोसिएशन्स ने बीएसएनएल / एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन्स की समिति के आह्वान पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बीएसएनएल पेंशनर्स उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इस्राइल ने की।
विज्ञापन




इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के परिमंडलीय सचिव रामबीर सिंह रहे। उन्होंने मेडिकल भुगतान तथा पेंशन संशोधन पर नवीनतम जानकारी साझा की। गणेश दत्त शर्मा, आदित्य गर्ग, एसके त्यागी, जनार्दन शर्मा ने बीएसएनएल के तृतीय वेतन संशोधन पर अपने विचार व्यक्त किए। एआईबीडीपीए के जिला सचिव आर यू सिंह ने मांगों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर एस के त्यागी, ओमकार शर्मा, यूसी वर्मा, देवेंद्र, जेपी गुप्ता, आरपी शर्मा, रामबली, राधे श्याम सैनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed