{"_id":"6abe53ba93b7038dfc04be89","slug":"after-watching-a-kathak-dance-performance-set-to-thumri-the-students-practiced-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-182051-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ठुमरी पर कथक नृत्य की प्रस्तुति देख छात्राओं ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ठुमरी पर कथक नृत्य की प्रस्तुति देख छात्राओं ने किया अभ्यास
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। स्पिक मैके ने कबूल कन्या इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए गए। नृत्यांगना अश्मिता आइच ने ठुमरी पर कथक नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी। भारतीय शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों से परिचित कराया। प्रस्तुति के दौरान छात्राओं ने भी नृत्य की मुद्राओं का अभ्यास किया।
स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएम तिवारी ने बताया कि प्रस्तुति की शुरुआत भगवान शिव की स्तुति और रुद्राष्टकम से की। प्रस्तुति का समापन पारंपरिक ठुमरी चूड़ियां मोरी मुरख गईं सैंया पर हुआ। राधा-कृष्ण के प्रेम और नटखट संवाद को भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. विधु रानी, डॉ. मृदुला मित्तल और नीति मित्तल, राहुल सेन, भावना सिंघल मौजूद रहीं।
उधर, केके जैन इंटर कॉलेज में भी कथक कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बताया कि छात्रों ने प्रस्तुति का आनंद लेने के साथ प्रश्न पूछकर नृत्य की परंपरा को भी जाना। नृत्यांगना ने सभी प्रश्नों के उत्तर देने के साथ मुद्राओं का भी अभ्यास कराया।