फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shamli conversion case: Ayush Malik says, "I have no greed for the property; Dad is making false allegations."

शामली धर्मांतरण मामला: आयुष मलिक बोला- मुझे प्रॉपर्टी का कोई लालच नहीं, गलत आरोप लगा रहे पापा; देखें वीडियो

Fri, 02 Oct 2026 12:26 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 02 Oct 2026 12:26 AM IST
सार

Shamli News: शामली के दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। इसी मामले में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। आयुष के पिता ने दो दिन पहले दो लोगों के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आयुष ने वीडियो जारी किया है। 

विज्ञापन
Shamli conversion case: Ayush Malik says, "I have no greed for the property; Dad is making false allegations."
वीडियो में बोलता आयुष और उसके पिता देवराज मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के चर्चित आयुष धर्मांतरण प्रकरण में बृहस्पतिवार को आयुष मलिक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में आयुष कहता दिखाई दे रहा है कि वह जहां भी है, खुश है और उसे प्रॉपर्टी का कोई लालच नहीं है।
विज्ञापन


Shamli conversion case: Ayush Malik says, "I have no greed for the property; Dad is making false allegations."
आयुष मलिक और चांदनी। - फोटो : अमर उजाला
आयुष ने कहा कि प्रॉपर्टी पिता की है और आज भी उनकी है, आगे भी उनकी ही रहेगी। उसे कोई दिक्कत होगी तो वह पुलिस को बता देगा। वायरल वीडियो में आयुष कह रहा है कि उसने करीब पांच दिन पहले ही अपनी मां को बता दिया था कि उसके अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। वीडियो में उसने अपने पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आयुष ने कहा कि वह अभी थोड़ा समय ले रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli conversion case: Ayush Malik says, "I have no greed for the property; Dad is making false allegations."
आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
पिता ने पुलिस से की थी शिकायत
आयुष के पिता देवराज मलिक ने दो दिन पहले पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर आयुष को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने शिकायत में कहा था कि इसके बाद से आयुष का कोई पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

संपत्ति हड़पने के आरोप में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
दवा कारोबारी देवराज मलिक ने छह जून को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि संपत्ति हड़पने के लिए उनके पुत्र आयुष मलिक को शहर निवासी चांदनी कुरैशी ने प्रेमजाल में फंसाया और अपने परिवार के साथ मिलकर उसका धर्मांतरण कराया। मामले में चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी और तीन मौलवियों समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने चांदनी कुरैशी और उसके पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया था। बाद में तीनों आरोपी न्यायालय से जमानत पर रिहा हो गए थे। 
 

वायरल वीडियो की कराई जाएगी जांच
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो के संबंध में फिलहाल जानकारी नहीं है। वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
आयुष को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में शिकायत की गई थी। हाईकोर्ट ने आयुष और उसके पिता देवराज मलिक को तलब कर लिया था। आयुष ने बयान दिया कि उसने अपनी मर्जी से धर्मांतरण किया और चांदनी कुरैशी से शादी की। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि आयुष बालिग है और उसे अपना मनचाहा धर्म मानने व शादी करने की पूरी स्वतंत्रता है। 

ये भी देखें...
मेरठ: एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मिला मरणोपरांत वीरता पुरस्कार, सीएम ने उनकी पत्नी को सौंपा; छलके आंसू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed