फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rampur Tiraha Kand: CBI SP did not appear for evidence and six november date fixed for next hearing

रामपुर तिराहा कांड: साक्ष्य के लिए पेश नहीं हुए सीबीआई के एसपी, अगली सुनवाई के लिए तय हुई ये तारीख

Fri, 27 Oct 2023 03:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Oct 2023 03:31 PM IST
सार

Muzaffarnagar Rampur Tiraha Kand: अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सीबीआई की ओर से साक्ष्य के लिए एसपी शिमला राजेश चहल को पेश किया जाना था। लेकिन वह अदालत नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Rampur Tiraha Kand: CBI SP did not appear for evidence and six november date fixed for next hearing
मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड।

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में साक्ष्य के लिए सीबीआई के एसपी शिमला कोर्ट में पेश नहीं हो सके। सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट मयंक जायसवाल ने सुनवाई के लिए छह नवंबर की तिथि तय की है। 

विज्ञापन


सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली में सुनवाई चल रही है। साक्ष्य मिटाने के मामले में अभी तक अभियोजन कई गवाह पेश कर चुका है। सीबीआई के अधिवक्ता महेश यादव और उत्तराखंड समन्वय समिति के नामित अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सीबीआई की ओर से साक्ष्य के लिए एसपी शिमला राजेश चहल को पेश किया जाना था। लेकिन वह अदालत नहीं पहुंचे। सीबीआई की ओर से अदालत में अगली तिथि के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला
एक अक्तूबर वर्ष 1994 की रात को उत्तराखंड की मांग के लिए आंदोलनकारी देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रात के समय रामपुर तिराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। महिलाओं के साथ अभद्रता की गई थी। मुजफ्फरनगर के लोगों ने आंदोलनकारियों की मदद की थी। प्रकरण की सीबीआई जांच के आदेश 1995 में हुए थे। अदालत में प्रकरण की सुनवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed