फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of wife of property dealer found in room of tenant in a colony of Kankar Kheda

UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर

Fri, 27 Oct 2023 10:59 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Oct 2023 10:59 AM IST
सार

Meerut Crime News : प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी का हाथ-पैर बंधा शव किराएदार के कमरे में पड़ा मिला। महिला की लाश को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Meerut: Dead body of wife of property dealer found in room of tenant in a colony of Kankar Kheda
मेरठ: विलाप करते परिजन और साइड में महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा की आनंद विहार कॉलोनी में एक मकान मालकिन का शव किराएदार के कमरे में पड़ा मिला। बताया गया कि घटना के दौरान घर पर महिला अकेली मौजूद थी। मृतक महिला का पति हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर है। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


वहीं, सूचना पर सीओ दौराला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी रामकुमार उर्फ नीटू ने बृहस्पतिवार रात पुलिस को बताया कि वह देहरादून में प्रॉपर्टी का काम करता है। वह ज्यादातर समय देहरादून में ही रहता है। उसकी शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व रितु से हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा और बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 18 वर्षीय बेटा कृष देहरादून में एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वहीं, लगभग पांच वर्षीय बेटी स्कूल में पढ़ाई करती है। पीड़ित के अनुसार, उसने तीन मंजिला मकान बना रखा है। जिसमें दूसरी मंजिल पर उसका परिवार रहता है और पहली मंजिल पर एक किराएदार व तीसरी मंजिल पर दूसरा किराएदार रहता है।

विज्ञापन

बताया गया कि तीसरी मंजिल का किराएदार लगभग 15 दिन से अपने घर गया हुआ है। लगभग दो साल से पहली मंजिल पर निखिल अपनी पत्नी के साथ उनके मकान में किराए पर रह रहा है। बृहस्पतिवार सुबह उसकी बेटी स्कूल चली गई थी। दोपहर बाद बेटी जब घर पहुंची तो देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है।

इसके बाद वह अपनी बुआ के घर चली गई। जब देर शाम तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद परिजनों ने महिला के नंबर पर संपर्क किया। लेकिन महिला का नंबर नहीं उठ रहा था।

मामले की जानकारी होने के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। जिसके बाद एक युवक ने सीढ़ी के सहारे अंदर कूदा। जहां उसने देखा कि महिला का शव किराएदार निखिल के कमरे में पड़ा हुआ है। महिला के शव को पड़ा देख युवक के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: CM योगी का बड़ा एलान : किसानों को जल्द मिलेगा गन्ना भुगतान, बोले- बकाया नहीं दिया तो जब्त होगी मिलों की चीनी

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। निखिल व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ये बनेंगी पंजाब के खेल मंत्री की दुल्हन: इसी संडे होगी सगाई, विवाह शेड्यूल से लेकर जानें इनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed