फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rampage to buy ration and vegetables

राशन और सब्जी खरीदने के लिए मारामारी

Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rampage to buy ration and vegetables
जनता कर्फ्यू के मददेनजर सब्जी की खरीदारी करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राशन और सब्जी खरीदने के लिए मारामारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनता कर्फ्यू को लेकर राशन एवं सब्जी खरीदने के लिए खूब मारामारी रही। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। लोग एक दिन के जनता कर्फ्यू के बावजूद एक महीने तक का राशन खरीदकर ले गए। हालांकि कालाबाजारी को लेकर अधिकारी सतर्क रहे, लेकिन कुछ सामान ज्यादा कीमतों पर बेचा गया। आटा, दाल एवं आलू पर दस से 15 रुपये प्रति किलो तक अधिक लिया गया।
शनिवार को सुबह से राशन एवं सब्जी खरीदने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दाल, चावल, आटा, मसाले, तेल के साथ ही लोग सब्जियां खरीदकर ले गए। आलू आम दिनों में सौ रुपये प्रति पांच किलो की दर से बिक रहा था, लेकिन कुछ विक्रेताओं ने शनिवार को 130 रुपये धड़ी तक बेचा। दाल, चावल एवं आटे पर भी कुछ दुकानदारों ने दस से 20 रुपये प्रति किलो ज्यादा लिए। इसके बावजूद लोग एक-एक महीने का राशन खरीदकर ले गए। सुबह के मुकाबले शाम को दुकानों पर ज्यादा भीड़ नजर आई। कूकड़ा मंडी, नगर स्थित सब्जी मंडी, भगत सिंह रोड एवं दाल मंडी की दुकानों पर खरीदारों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन

दूध के लिए मची रही मारामारी
जनता कर्फ्यू को देखते हुए दूध के लिए भी मारामारी मची रही। लोगों ने दो से तीन दिन तक के लिए दूध खरीदा। इसके चलते दूध के पैकेट की मांग ज्यादा रही। घरों में दूध सप्लाई करने आने वाले दूधियों ने भी रविवार को आने से इनकार कर दिया है। इसके चलते लोगों ने ज्यादा दूध खरीदकर रखा।

रिक्शा से घर का राशन लेकर जाती महिला।

रिक्शा से घर का राशन लेकर जाती महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed