फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramkumar Sharma was tied to turban of the Brahmin community of Balian Khap and the dispute started

UP: रामकुमार शर्मा को बांधी गई बालियान खाप के ब्राह्मण समाज की पगड़ी, विवाद शुरू, अब 18 मार्च को बुलाई पंचायत

Mon, 13 Mar 2023 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Mar 2023 08:33 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : बालियान खाप के ब्राह्मण समाज की पगड़ी रामकुमार शर्मा को बांधी गई। हालांकि इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। अब 18 मार्च को पंचायत होगी।

विज्ञापन
Ramkumar Sharma was tied to turban of the Brahmin community of Balian Khap and the dispute started
रामकुमार शर्मा को बालियान खाप के ब्राह्मण समाज की पगड़ी बांधी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालियान खाप के ब्राह्मण समाज चौरासी की पगड़ी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीणों ने पंचायत में रामकुमार शर्मा को पगड़ी बांधकर चौधरी घोषित कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए 18 मार्च को सिसौली में पंचायत बुलाई है।

विज्ञापन


सोमवार को कस्बे की पट्टी लेपरान में ब्राह्मण समाज की पंचायत हुई। क्षेत्र के भौरा खुर्द, भौराकलां, मुंडभर समेत अन्य गांव के ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पंचायत ने कहा कि समाज के चौधरी घनश्याम दास शर्मा पिछले चार दशक से अंबाला में रह रहे हैं, वह क्षेत्र में सक्रिय नहीं है। इसी वजह से पट्टी लेपरान निवासी रामकुमार शर्मा को ब्राह्मण समाज चौरासी का चौधरी घोषित किया जाता है। अध्यक्षता कलीराम शर्मा और संचालन मनोज शर्मा ने किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: नहीं थम रहे मां-बहनों के आंसू, हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव, घर का इकलौता चिराग था कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए हो रहा चौधराहट का विवाद
ब्राह्मण समाज के चौरासी गांव के सिसौली निवासी चौधरी पिछले चार दशक से अंबाला में रहते हैं। उन्होंने कार्यवाहक चौधरी की जिम्मेदारी पंडित रामनाथ शर्मा को सौंपी थी। पिछले दिनों पंडित रामनाथ शर्मा का निधन हो गया। इसके बाद घनश्याम दास शर्मा ने कस्बा निवासी वीरेंद्र शर्मा और सुशील शर्मा को कार्यवाहक चौधरी बनाया गया था। मामले में नया मोड़ सोमवार को आया। विभिन्न गांवों के गणमान्य लोगों ने पट्टी लेपरान निवासी रामकुमार शर्मा को चौधरी घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: मां-बेटी की मौत का मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शरीर पर मिले चोट के निशान

18 मार्च को सिसौली में जुटेगा समाज
कार्यवाहक चौधरी बनाए गए वीरेंद्र शर्मा और सुशील शर्मा ने कहा कि समाज के लोग 18 मार्च को सिसौली में एकत्र होंगे। पंचायत में समाज फैसला करेगा। सोमवार को जो पंचायत की गई और पगड़ी बांधी गई उसका कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed