चार बहनों के इकलौते भाई की हत्या से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं मां और बहनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। बार-बार एक ही बात बोल रही हैं कि आखिर कुलदीप ने किसी का क्या बिगाड़ा था। कुलदीप की हत्या से गांव में भी दहशत फैली हुई है। हालांकि हत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बिटौड़े में शव रख कर जला दिया
खतौली क्षेत्र के शाहपुर गांव से शुक्रवार को लापता हुए युवक कुलदीप उर्फ दीपक की हत्या कर शव को बिटौड़े में रख कर जला दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने आग बुझाई तो अधजला शव बरामद हुआ।
2 of 7
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने भी मौक से सबूत जुटाए।
3 of 7
हत्या, मुजफ्फरनगर पुलिस, Muzaffarnagar Police
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मूलरूप से शामली जिले के गांव तीतरवाड़ा के रहने वाले सुभाष वर्तमान में परिवार के साथ शाहपुर में रहते हैं। उनके पुत्र कुलदीप उर्फ दीपक (21) के मोबाइल पर शुक्रवार की शाम कॉल आई थी।
4 of 7
हत्या, मुजफ्फरनगर पुलिस, Muzaffarnagar Police
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह घर से परिजनों को बिना बताए चला गया था। मगर, रात तक नहीं लौटा था। शनिवार को भी उसकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका था। पुलिस को भी सूचना दी गई थी।
5 of 7
हत्या, मुजफ्फरनगर पुलिस, Muzaffarnagar Police
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार की सुबह ग्रामीण खेतों पर जाने लगे तो उन्हें गांव के बाहरी हिस्से में एक बिटौडे़ में आग लगी दिखाई दी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। इसी दौरान बिटौड़े से युवक का अधजला शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर कुलदीप के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कपड़ों और अन्य सामान से मृतक की पहचान अपने बेटे कुलदीप के रूप में की।