फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ram returned to Ayodhya

अयोध्या लौटे राम, हुआ राज्याभिषेक

Thu, 13 Oct 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 13 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ram returned to Ayodhya
भगवान राम का पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी कस्बे में रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन में रावण का वध कर सीताजी को लेकर अयोध्या लौटे श्रीराम का राजतिलक किया गया। इस मौके पर श्रीराम, सीताजी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूपों का दरबार सजाया गया। कस्बे के दर्जनों हिंदू समाज के लोगों ने श्रीराम का तिलक किया।
विज्ञापन


कलाकारों ने नृत्य पेश कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में सुशील वर्मा, सागर कोरी, आनंद धीमान, भानू शर्मा, मणीकांत गोयल, सुशील कर्णवाल, शंकरलाल गोयल आदि कमेटी के लोगों के अलावा अर्जुन गुप्ता, मनीष गुप्ता, अरुण गर्ग, पुनीत चौधरी, अमित गर्ग, मनोज कर्णवाल, शिवकुमार पाल आदि कस्बे के दर्जनों लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, खतौली में लंका पर विजय के बाद राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। बाद में चारों भाइयों की विजयी यात्रा निकाली गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा से रथों पर सवार होकर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता नगर से होकर थानेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां पर राम और भरत मिलाप की लीला का मार्मिक मंचन हुआ।

इसके बाद यहां से शोभायात्रा बड़े बाजार से होकर ठाकुरद्वारा पहुंच कर सम्पन्न हुई। धार्मिक आयोजन में गणेश शंकर पालीवाल, आत्मप्रकाश त्यागी, कुलबीर कर्णवाल, तेजपाल शर्मा, कन्हैया मित्तल, अजय अग्रवाल, दुष्यंत अन्नू, अनिल त्यागी, ब्रजभूषण विश्वकर्मा, रजनीश मिश्रा, नरेश पालीवाल, नागेंद्र एडवोकेट, कन्हैया लाल मित्तल, राजेंद्र विश्वकर्मा, रामकुमार भटनागर, अर्जुन सिंह अहलावत, अनोज श्रीवास्तल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed