फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rally out for environmental protection

एक युद्ध-पटाखों के विरुद्ध

Thu, 12 Nov 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rally out for environmental protection
मीरापुर में पटाखे ना जलाने का संकल्प लेते सनातन धर्म इंटर कॉलेज के विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पर्यावरण सुरक्षा के लिए निकाली रैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। अमर उजाला की ओर से पर्यावरण सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे एक युद्ध.. पटाखों के विरुद्ध अभियान के तहत बुधवार को कस्बे के सनानत धर्म इंटर कॉलेज व बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को पटाखे न जलाने के लिए जागरूक किया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने खुद भी पटाखे नहीं जलाने का संकल्प लिया।

बुधवार को कस्बे के सनातन धर्म इंटर कॉलेज व बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कस्बे में संयुक्त जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पटाखों के स्वास्थ्य व पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में दुष्प्रभाव संबंधी तख्तियों पर स्लोगन के माध्यम से पटाखों के हानिकारक तत्वों की जानकारी देते हुए पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया। कस्बे के लोगों ने छात्र-छात्राओं के इस सामूहिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए पटाखे न जलाने का भी आश्वासन दिया। छात्र रौनक, कपिल, उदित व शुभम ने कहा कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते इंसानों के साथ ही पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार शर्मा ने अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए इससे निश्चित रूप से प्रदूषण की समस्या कम होने में मदद मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed