फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakhi Sawant espectador Jume

राखी सावंत के साथ झूमे दर्शक

Sun, 23 Oct 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 23 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant espectador Jume
कार्यक्रम में राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में बॉलीवुड स्टार राखी सावंत और उनके सहयोगी कलाकार देर रात तक अपना जलवा बिखेरते रहे। राखी के डांस पर लोग जमकर झूमे। इस दौरान आयोजन स्थल पर लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पूर्व, दोपहर में कार्यक्रम के आयोजक लखमेंद्र खुराना ने पंजाबी समाज की ओर से नौ कन्याओं की शादियां कराईं।
विज्ञापन


बॉलीवुड स्टार राखी सावंत शहर में आयोजित कार्यक्रम एक शाम-देश के नाम में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम शहर में पहुंची थीं। उनके साथ मुंबई से आकृति नागपाल और मनीषा समेत कई कलाकार आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी कॉलोनी के एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार रात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेना के 13 रिटायर फौजियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राखी सावंत और उनके सहयोगी कलाकारों ने जनता का भरपूर मनोरंजन किया।

देशभक्ति के गीत गाए और अन्य फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। एजाज खान ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। हास्य कलाकार अहसान कुरैशी ने चुटकुले सुनकर लोगों को लोटपोट कर दिया।


दीपक राजा, आक्रति नागपाल, मनीषा कुमारी, नवाब पंजाबी, कंचन किरण मिश्रा, रियाज इंडियन, जीनत परवीन ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ ने जमकर लुत्फ उठाया। राखी को देखने के लिए शाम से ही स्कूल के चारों ओर लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुुरू हो गई थी, जिसे संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को कई बार लाठियां भी फटकारनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed