फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait said to take tractor as dowry and announced farmer lockdown on 16th February

UP: टिकैत बोले- दहेज में लें ट्रैक्टर, 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन का एलान, श्रीराम को लेकर कही ये बड़ी बात

Wed, 24 Jan 2024 12:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Jan 2024 12:51 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान दहेज में गाड़ी नहीं ट्रैक्टर लें। साथ ही उन्होंने 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन का भी एलान किया है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said to take tractor as dowry and announced farmer lockdown on 16th February
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान दहेज में गाड़ी नहीं, ट्रैक्टर लें। ट्रैक्टर दहेज फ्री है। किसानों के काम आएंगे। उन्होंने 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन और 14 मार्च को दिल्ली धरने का एलान किया।

विज्ञापन


पानीपत-खटीमा हाईवे पर जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर आयोजित पंचायत में भाकियू प्रवक्ता ने किसानों से आह्वान किया कि दहेज में गाड़ियां देनी बंद करा दो। ट्रैक्टर दहेज फ्री है। ट्रैक्टर सामाजिक हिसाब से दहेज फ्री है, उन्होंने मेरठ का उदाहरण दिया। साथ ही कहा कि ट्रैक्टरों पर बत्ती लगाओ, कोई बैन नहीं है। 26 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर ट्रैक्टर मार्च का आह्वान भी किया। 16 फरवरी को भारत बंद है, किसान भी लॉकडाउन रखें।

विज्ञापन

राम को सरकारी बना दिया : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने राम को भी सरकारी बना दिया। एक तरफ सरकार मंदिर पर लगी है और दूसरी तरफ बुड्ढ़ाखेड़ा में मंदिर बनाने वाले को परेशान किया जा रहा है। किसानों से आह्वान किया सरकार के लोग बहकाकर अयोध्या ले जाएंगे, मत जाना। भाकियू फैजाबाद में समीक्षा बैठक करेगी, तभी किसानों को ले जाया जाएगा।

कॉमर्शियल वाहन की जिम्मेदारी नहीं
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि टोल पर कॉमर्शियल वाहन की हमारी जिम्मेदारी नहीं है। किसान के ट्रैक्टर यहां पर फ्री रहेंगे। जो आंदोलन में नहीं जाते, उनकी जिम्मेदारी नहीं। अगर सरकार के लोग फ्री वाहन निकालेंगे तो किसान भी पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन

यह रहे मौजूद
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, धीरज लाटियान, ओमपाल मलिक, मान सिंह प्रधान, चेयरमैन जहीर फारुखी, इमरोज पायलट, सतेंद्र पुंडीर, रमेश मलिक मौजूद रहे।

इन बिंदुओं पर सहमति
पंचायत में प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम परमानंद झा, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार और एनएचएआई के अधिकारी शामिल हुए। आश्वासन दिया गया कि जागाहेडी और कादीखेड़ा से टोल तक सर्विस रोड दिया जाएगा। स्कूल के सामने लोहे का फुट ओवर ब्रिज बनेगा। बाईपास से तितावी तक सड़क का निर्माण करेंगे। पीनना में धरने पर बैठे किसानों की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश

स्कूल कमेटी को दिया सुझाव
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने स्कूल कमेटी को सुझाव दिया कि मुख्य मार्ग से स्कूल पीछे बनाने का प्रयास किया। इससे छात्राओं की पढ़ाई में दिक्कत नहीं होगी। मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक होने से हादसों का और पढ़ाई में व्यवधान रहेगा।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed