फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raids on seven places including Evan Hospital

ईवान हॉस्पिटल समेत सात स्थानों पर छापे, चिकित्सकों और मिलों का रिकार्ड कब्जे में लिया

Wed, 20 Sep 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Raids on seven places including Evan Hospital
शहर का ईवान अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में आयकर विभाग ने शहर में छह स्थानों पर एकसाथ छापे की कार्रवाई की। टीमों ने ईवान हॉस्पिटल समेत कई चिकित्सकों के क्लीनिकों पर छापे मारे। सभी जगहों से टीम ने आयकर रिटर्न के साथ उनके लेखाजोखा का रिकार्ड कब्जे में लिया है। आयकर विभाग ने इन लोगों के यहां आय से अधिक संपत्ति के साथ कागजों में गड़बड़ी किए जाने के संदेह में यह कार्रवाई की हैं। आयकर की कार्रवाई से बड़े उद्यमियों में अफरातफरी का माहौल रहा। देर रात तक आयकर विभाग की टीमें जांच-पड़ताल करने में जुटी थीं।  
विज्ञापन


आयकर आयुक्त प्रीता हरित के आदेश पर ज्वाइंट कमिश्नर आरकेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में आयकर विभाग की छह टीमें बनाकर छापामारी की गई। छापामारी के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से आयकर अधिकारियों को बुलाया गया। टीमों ने अच्छी तरह से फीडबैक लेने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


शहर में गुप्त तरीके से सभी टीमों को उतारा गया, जिन्होंने दोपहर एक बजे एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू कीं। टीमों ने ईवान हॉस्पिटल, भोपा रोड सिल्वरटोन इंडस्ट्री, टिकौला शुगर मिल, महावीर चौक स्थित डॉ अनुराधा अग्रवाल के अग्रवाल पैथोलॉजी लेबोरेट्री एवं हार्मोन सेंटर, चौधरी चरण सिंह मार्केट में डॉ प्रमोद कुमार के भारती चेस्ट सेंटर और सदर बाजार के डॉ आरबी सिंह के क्लीनिक पर टीमों ने छापे मारकर जांच-पड़ताल शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमों ने छापे के दौरान ईवान हॉस्पिटल, सिल्वरटोन इंडस्ट्री, टिकौला मिल आदि समेत सभी जगहों पर दरवाजे बंद कर कार्रवाई की। टीम ने छापे के दौरान न तो किसी को भीतर आने दिया न ही किसी को बाहर जाने दिया गया। टिकौला मिल में सीनियर ऑफिसर केपी दिनकर के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने चीनी के गोदामों का निरीक्षण कर अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए। टीमों ने सभी स्थानों से आयकर से संबंधित रिकार्ड की जांच कर दस्तावेज कब्जे में लिए।

टिकौला शुगर मिल के कार्यालय में कंप्यूटर सीडी, सिल्वरटोन फैक्ट्री से भी आयकर का लेखा-जोखा, माल से संबंधित रिकार्ड, बैंकों का लेनदेन आदि रिकार्ड कब्जे में लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की। शहर में एक साथ आयकर की रेड पड़ने से इंडस्ट्री स्वामियों, चिकित्सकों में हड़कंप मचा रहा। छापे की सूचना से ईवान हॉस्पिटल, भारती चेस्ट सेंटर आदि से कर्मचारी गायब हो गए। उधर, देर शाम करीब सात बजे आयकर की टीम ने भोपा रोड पर चक्रधर केमिकल फैक्ट्री में छापा मारा।


यहां भी टीम ने आयकर से संबंधित सभी दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। देर रात तक आयकर विभाग की टीमें कार्रवाई में जुटी थीं, जिन स्थानों पर छापामारी की गई है, वहां विभाग को संदेह है कि आयकर रिटर्न में घपलेबाजी की जा रही है। टीम इसकी तस्दीक करने में लगी हैं कि इंडस्ट्री के स्वामियों, चिकित्सकों ने जो आय दिखा रखी है, वह वास्तविक है या नहीं। इसको लेकर शहर में आयकर टीम की करीब आठ घंटे तक कार्रवाई जारी रही। टीमों का कार्य देर रात तक चलने की संभावना है। आयकर अधिकारियों ने छापे से संबंधित जानकारी का अभी  खुलासा नहीं किया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed