{"_id":"6751d27459d93d6ecd005686","slug":"raid-on-rana-steel-as-soon-as-sumbul-rana-s-husband-shah-mohammad-was-caught-the-workers-got-angry-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राना स्टील पर छापा: सुम्बुल राना के शौहर शाह मोहम्मद को पकड़ते ही बोले कर्मचारी- आग लगा देंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राना स्टील पर छापा: सुम्बुल राना के शौहर शाह मोहम्मद को पकड़ते ही बोले कर्मचारी- आग लगा देंगे...
Thu, 05 Dec 2024 09:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:52 PM IST
सार
जीएसटी टीम की इस कार्रवाई पर पूर्व सांसद कादिर राना ने कहा कि वह देरी से पहुंचे। मामले की जानकारी ले रहे हैं। अभी बहुत कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। कानून के जरिये इंसाफ लेंगे।
विज्ञापन
राना स्टील पर कार्रवाई करने पहुंची जीएसटी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीएसटी टीम ने फैक्टरी की दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहे पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे राना स्टील के निदेशक शाह मोहम्मद राना को सर्वोत्तम रोलिंग मिल के सामने पकड़ लिया। इस दौरान फैक्टरी में गिरफ्तारी की अफवाह फैल गई। टीम के साथ हाथापाई हुई। मजदूरों ने एलान कर दिया कि शाह मोहम्मद को नहीं छोड़ा गया तो आग लगा देंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
डीजीजीआई मेरठ यूनिट की टीम का राना स्टील के मुख्य गेट पर ही विरोध शुरू हो गया था। डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता इंटेलिजेंस ऑफिसर समीक्षा सिंह के साथ नोकझोंक हुई। फैक्टरी में शाह मोहम्मद की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री के कर्मचारी एकत्र हो गए। पूर्व विधायक शाहनवाज राना और पूर्व सांसद कादिर राना की दोनों बेटियां पहुंच गईं। जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों ने शाह मोहम्मद को नहीं छोड़े जाने पर आग लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने महिला अधिकारी के साथ की हाथापाई
वादी कौशल कुमार का कहना है कि पूर्व विधायक शाहनवाज राना ने मौके पर पहुंचते ही महिला अधिकारियों के साथ अभद्रता की। श्रेया गुप्ता का हाथ पकड़कर धक्का देने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक के ऐसा करते ही मजदूर भी बेकाबू हो गए।

सुम्बुल राना के शौहर हैं शाह मोहम्मद
जीएसटी टीम के घेरे में आए शाह मोहम्मद पिछले दिनों मीरापुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी सुम्बुल राना के शौहर हैं। वह भी टिकट के मजबूत दावेदार थे, लेकिन एन वक्त पर सुम्बुल को टिकट दिया गया।
जीएसटी टीम के घेरे में आए शाह मोहम्मद पिछले दिनों मीरापुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी सुम्बुल राना के शौहर हैं। वह भी टिकट के मजबूत दावेदार थे, लेकिन एन वक्त पर सुम्बुल को टिकट दिया गया।
चुनाव में अलग-थलग, छापे में एक दिखा परिवार
मीरापुर उपचुनाव के दौरान पूर्व सांसद कादिर राना का परिवार अलग-थलग नजर आया, लेकिन बृहस्पतिवार को परिवार के सदस्य एक दिखे। राना स्टील पर छापे के बाद पूर्व विधायक शाहनवाज राना मौके पर पहुंच गए। जाकिर राना के बेटे सद्दाम राना भी पहुंचे। अदालत तक पैरवी में परिवार एक जगह नजर आया।