फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raghunath Katha from 18 in the Town Hall grounds

नौ दिन तक होगा रघुनाथ कथा का आयोजन

Sun, 15 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Raghunath Katha from 18 in the Town Hall grounds
मुजफ्फरनगर। नगर में श्री रघुनाथ जी की नौ दिवसीय भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिन महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी।
विज्ञापन

नगर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए धर्म जागरण समन्वय के प्रांत प्रमुख ईश्वर दयाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व को ज्ञान देने वाली है। इसके लिए समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। मुजफ्फरनगर में तीसरी बार ‘सुनिए कथा रघुनाथ की’ संदेश के साथ नौ दिन कथा का आयोजन किया जाएगा। वृंदावन के कथा व्यास अपनी वाणी से लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करेंगे और बुराइयों से दूर रहने का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि शहर के टाउन हॉल मैदान में कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा 18 से 26 दिसंबर तक चलेगी। पहले दिन 2100 महिलाएं कलश उठाएंगी। इसके अलावा शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कथा में वृंदावन के कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज अपनी वाणी से अमृत वर्षा करेंगे। कथा के दौरान भ्रूण हत्या, गोहत्या, बच्चों को बाल्यकाल से दी जाने वाली शिक्षा के विषय पर भी संदेश दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, आरएसएस के सुरेंद्र, धर्म जागरण समन्वय के प्रभारी ओमकार सिंह, सचिन सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed