{"_id":"60426f6c8ebc3e8c955c06eb","slug":"quiz-competition-held-in-mission-shakti-muzaffarnagar-news-mrt5285217106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
विज्ञापन
मिशन शक्ति में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। बीएससी, बीकॉम, बीएससी कृषि के 130 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों में महिलाओं से संबंधित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों आदि के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उन्हें प्रतियोगिता एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने भी प्रतिभाग किया। डॉ रवीश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर एवं उनकी पृष्ठभूमि को विस्तार से समझाया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ हर्षिता तिवारी, रीता रानी एवं काजल दीक्षित ने किया। डॉ एके सिंह ने का सहयोग रहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आईडी शर्मा ने आभार जताया। डॉ विजय कुमार, डॉ आईजे सिंह, डॉ हरिओम शर्मा, डॉ जॉनी कुमार, अभिषेक सिंह, गौरव जैन मौजूद रहे।